जालंधर में शुरू हुई जूनियर और सीनियर पंजाब बैडमिंटन चैंपियनशिप

जालंधर, 10 नवंबर (वार्ता) पंजाब में जालंधर स्थित रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में सोमवार को जूनियर और सीनियर पंजाब बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता में पंजाब के 23 जिलों से 350 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस के संयुक्त आयुक्त संदीप शर्मा ने किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और चरित्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा, “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मन को भी मजबूत बनाते हैं। ये अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास सिखाते हैं तथा तनाव को कम करते हैं। जो युवा खेलों में सक्रिय रहते हैं, वे पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।”

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के मानद सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 13 नवंबर को समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान खिलाड़ी एकल, युगल और मिश्रित युगल में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इस प्रतियोगता में जीतने वाले खिलाड़ी इटानगर और विजयवाड़ा में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें डॉ. हिमांशु अग्रवाल (आईएएस), डिप्टी कमिश्नर, जालंधर विजेताओं को सम्मानित करेंगे।इस मौके पर एशियन ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट जगशेर खंगुरा और थाईलैंड ओपन ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट अभिनव ठाकुर को भी एसोसिएशन की ओर से 21 हजार रूपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

 

 

Next Post

भारतीय पैरा जूडो टीम ने कजाकिस्तान में एशियन चैंपियनशिप में जीते पांच पदक

Mon Nov 10 , 2025
अस्ताना (कजाकिस्तान) 10 नवंबर (वार्ता) भारतीय पैरा जूडो टीम ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते। यहां आयोजित हुई प्रतियोगिा में उत्तर प्रदेश के गुलशन ने जे2 -70 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, मध्य प्रदेश के कपिल परमार ने जे1 […]

You May Like