रिटा अधिकारी के घर लोकायुक्त छापे में बक्सा भरकर मिले जमीन व प्रॉपर्टी के दस्तावेज

ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के ग्वालियर स्थित आवास पर बुधवार को छापा मारा है। ग्वालियर में लोकायुक्त की टीम ने छानबीन में कई जमीन व प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद किए हैं। अब पुलिस इन दस्तावेजों में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी की भूमिका की छानबीन कर रही है।

ग्वालियर में अचानक सुबह 5 बजे लोकायुक्त की टीम सूर्य नमस्कार तिराहा के पास विवेक नगर इंद्रमणि नगर में रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के निवास पर पहुंची। इसके बाद वहां खलबली मच गई। धर्मेंद्र सिंह भदौरिया 1987 में भर्ती हुए थे। अगस्त 2025 में आबकारी विभाग से रिटायर्ड हुए। इस दौरान उनकी वैध आय करीब दो करोड़ रुपए मानी जा रही है। जबकि अभी तक 8 करोड़ रुपए का खर्च सामने आ चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि उनके बेटे सूर्यांश भदौरिया फिल्मों में निवेश करते थे। ग्वालियर में लोकायुक्त पुलिस को छापे के दौरान एक बॉक्स भरकर जमीन व प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेज की लोकायुक्त पुलिस की टीम जांच कर रही है कि कितने दस्तावेज में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया का सीधा नाम है और कितने में उनके परिजन शामिल हैं। इंद्रमणि नगर स्थित विवेक नगर में रिटायर्ड सहायक आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया का मकान नंबर 7 है। इसी मकान में धर्मेंद्र के साथ उनके भाई रिटायर्ड डीएसपी आरवीएस भदौरिया, एमआईटीएस के रजिस्ट्रार शैलेन्द्र सिह भदौरिया रहते हैं। मकान की नेम प्लेट पर तीनों के नाम लिखे हैं। ऐसा पता लगा है कि रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया इटावा उप्र के बड़े शराब कारोबारी एके सिंह के रिश्तेदार हैं। इसलिए लोकायुक्त टीम भदौरिया का यूपी कनेक्शन भी तलाश रही है। बता दें कि धर्मेंद्र भदौरिया लंबे समय तक इंदौर में पदस्थ रहे हैं। एक विवाद के बाद कुछ समय के लिए उनको अलीराजपुर जाना पड़ा था, लेकिन उसके बाद वह वापस इंदौर आ गए थे। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के यहां लोकायुक्त की अभी छानबीन जारी है।

Next Post

हाईअलर्ट पर रहा शहर, पुलिस की सख्ती से नहीं हुआ कोई बवाल

Wed Oct 15 , 2025
ग्वालियर। आज क्या आगे भी कोई आंदोलन नहीं होगा, आप सब तो अपना काम जैसे रोज करते हैं वैसे करिए और किसी बात की चिंता मत कीजिए। आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन हैं। यह बात बुधवार को कलेक्टर रुचिका चौहान व एसएसपी धर्मवीर सिंह ने शहर के आमजन […]

You May Like

मनोरंजन