नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। मोरवा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 17 जून ग्राम पिपरखड़ से बकरी चराने निकली एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी दिनेश पनिका पिता मिरई पनिका उम्र 21 वर्ष युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म व अपहरण की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की। जिसके बाद 21 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पिपरखड़ पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिनेश को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिंगरौली भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के सतत निगरानी में उपनिरीक्षक एनपी तिवारी, सउनि संतोष सिंह, संजीत सिंह, प्रआर अर्जुन सिंह, कुलदीप शर्मा, आर अजय यादव, कमलेश तिवारी, रियाज आलम, राकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

सेवा भारती दिल्ली ने योग दिवस पर शुरू किए 301 नए सेवा प्रकल्प, 5 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

Sun Jun 21 , 2026
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेवा भारती, दिल्ली ने समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों और सेवा बस्तियों में 301 नए सेवा प्रकल्पों का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया माध्यमों से आयोजित हुआ, जिसमें दिल्ली के […]

You May Like