अनुपमा में आने वाले लीप और ट्विस्ट पर रूपाली गांगुली ने की खुलकर बात

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने स्टार प्लस के शो अनुपमा में आने वाले लीप और ट्विस्ट पर बात की है। स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ अपनी जबरदस्त कहानी के साथ टीवी पर राज कर रहा है, जो लगातार आने वाले ट्विस्ट, ड्रामा और इमोशनल उतार-चढ़ाव से दर्शकों को बांधे रखता है। अब कहानी में एक लीप आया है, जिससे अनुपमा की ज़िंदगी का एक नया चैप्टर गोवा में शुरू हो रहा है।लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि वह गोवा के बीच पर थेपला और ढोकला बेचकर अपनी नई शुरुआत कर रही है, साथ ही उसके साथ रहने वाली एक छोटी बच्ची के साथ उसका प्यारा रिश्ता भी नज़र आ रहा है। प्रोमो में सचिन त्यागी की नई एंट्री भी दिखाई गई है, जो आगे चलकर अनुपमा के इस सफर में एक अहम रोल निभाएंगे।

अनुपमा का प्यारा किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली ने अनुपमा के सफर पर बात की और बताया कि कैसे यह किरदार कई महिलाओं को इंस्पायर करता है। उन्होंने कहा, “मैं अनुपमा का रोल निभाकर खुद को सच में खुशनसीब मानती हूँ। वह एक ऐसी महिला है जो ज़िंदगी में कई मुश्किलों का सामना करती है, फिर भी वह मजबूती से खड़ी रहती है और दोबारा उठती है। अनुपमा के अलग-अलग सफरों के ज़रिए यह किरदार कई महिलाओं की कहानियों और परेशानियों को दिखाता है, क्योंकि हर महिला का रास्ता अलग होता है। कुछ लोग अनुपमा के शुरुआती दौर से खुद को जोड़ सकते हैं, तो कुछ उसके बाद वाले सफरों से, लेकिन एक चीज़ जो हमेशा एक जैसी रहती है, वो है उसकी हिम्मत और अपनी सेल्फ-वर्थ को कभी न खोने की ताकत, चाहे ज़िंदगी में कुछ भी हो जाए।” रूपाली गांगुली ने शो में लीप और नए ट्विस्ट के बारे में बात करते हुए कहा, “अब प्रार्थना की मौत के बाद, लीप के साथ अनुपमा गोवा में अपनी ज़िंदगी का एक नया चैप्टर शुरू कर रही है, जहाँ वो देविका की बेटी के साथ रह रही है और नई भावनाओं और जिम्मेदारियों को संभाल रही है। एक नई एंट्री और आने वाले कई अनपेक्षित ट्विस्ट्स के साथ, अगला ट्रैक कई ऐसे पल लेकर आएगा जिन्हें दर्शक सच में एन्जॉय करेंगे।”

Next Post

एक अभिनेत्री के तौर पर ‘घर जेल’ सीक्वेंस में दुख और मज़बूती का संतुलन दिखाना भावुक अनुभव रहा : करूणा पांडे

Thu Mar 12 , 2026
मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) अभिनेत्री करूणा पांडे का कहना है कि एक अभिनेत्री के तौर पर सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल के ‘घर जेल’ सीक्वेंस में दुख और मज़बूती का संतुलन दिखाना उनके लिये भावुक अनुभव रहा। सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल एक प्रेरणादायक कहानी है पुष्पा (करुणा […]

You May Like