
रीवा,पर्यूषण पर्व के समापन और क्षमावाणी के अवसर पर जैन समाज द्वारा शहर में भगवान महावीर की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.कटरा स्थित जैन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी. रथ में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा विराजमान की गई. धार्मिक भजन और नाचते-गाजे लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए. चलते हुए मार्ग में लोग एक दूसरे से गले मिले और उत्तम क्षमा मांग कर क्षमावाणी पर्व मनाते है. पर्यूषण महापर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है.
जैन मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी और वापस मंदिर पहुंची. शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला. रास्ते में कई जगह श्रीजी की आरती उतारी गई और जयकारे लगाए गये. शोभा यात्रा में जैन समाज के महिलाएं और पुरूष के साथ बच्चे भी शामिल हुए. पूरे उत्साह के साथ शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से होकर निकली. पुरूष एक जैसे परिधान में रहे और हाथों से शोभा यात्रा का रथ खीच रहे थे. जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत भी किया गया.
