गोरकर परिवार के दोहरे हत्याकांड में फरार 2 आरोपियों को मारी गोली

उज्जैन। गोरकर परिवार के दो भाइयों की हत्या में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने रात में गिरफ्तार किया दोनों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर हमला कर दिया पुलिस ने दोनों को पकडऩे के लिए गोली चलाई। बदमाश घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि 18 जुलाई की रात नीलगंगा चौराहा पर पासी परिवार के बदमाशों ने गोरकर परिवार के रेस्टोरेंट और घर पहुंच कर हमला कर दिया था। लोकेश और उसके भाई जय को गोली मारी गई थी। वहीं चाचा दिल्लू पहलवान उर्फ दिलीप गोरकर और तपन गोरकर पर तलवार से हमला किया था। लोकेश और जय की मौत हो गई थी। मामले में 20 से अधिक हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों की सूचना मिलने के बाद रात को पुलिस टीम द्वारा करोहन में दबिश दी। सोनू पिता विजयबहादुर पासी 32 वर्ष, निवासी जबरन कॉलोनी और विजय उर्फ छोटू पिता सीताराम सूर्यवंशी 21 वर्ष, निवासी जबरन कॉलोनी उज्जैन को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया पुलिस ने उन्हें पकडऩे का प्रयास किया तो दोनों ने हमला कर दिया। जिसके चलते पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई गई। दोनों के पैर में गोली लगी रात में ही चरक अस्पताल लाया गया। सुबह दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर थाने ले जाया गया है। दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी के अनुसार दोहरे हत्याकांड में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है कुछ आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार दोहरे हत्याकांड में शामिल आरोपी सोनू पासी के खिलाफ पूर्व में भी शहर के अलग-अलग थानों में 14 अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दूसरे आरोपी विजय उर्फ छोटू के खिलाफ भी तीन प्रकरण दर्ज होना सामने आए हैं। दोहरे हत्याकांड में पासी परिवार का सरगना रोशन पासी है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास भी किया जा रहे हैं। अब भी मामले से जुड़े तीन से चार आरोपी खराब चल रहे हैं।

Next Post

डेढ़ साल की मासूम पर कुत्ते का हमला, चेहरा और सिर बुरी तरह जख्मी

Sun Sep 27 , 2026
छिंदवाड़ा। जिले में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार रात कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में कुत्ते ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची के चेहरे और सिर पर गहरे घाव आए हैं। […]

You May Like