डेढ़ साल की मासूम पर कुत्ते का हमला, चेहरा और सिर बुरी तरह जख्मी

छिंदवाड़ा। जिले में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार रात कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में कुत्ते ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची के चेहरे और सिर पर गहरे घाव आए हैं। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी कृष्ण की डेढ़ वर्षीय बेटी नव्या दो दिन पहले अपनी मां के साथ गणेश प्रतिमा देखने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक आवारा कुत्ता आया और अचानक बच्ची पर झपट पड़ा। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे और सिर को निशाना बनाया। अचानक हुए हमले से बच्ची चीखने लगी।

बच्ची की मां ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। हमले में बच्ची के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं।

लगातार सामने आ रहे मामले 

जिले में आवारा कुत्तों के हमले के मामले लगातार सामने आने से लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन कुत्तों के काटने और हमला करने की घटनाएं सामने आती हैं। लोगों का आरोप है कि समस्या पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से स्थिति बनी हुई है।स्थानीय स्तर पर लोगों ने संबंधित विभाग से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि बच्चों और अन्य लोगों को इस तरह के हमलों से बचाया जा सके।

Next Post

सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर विराट बने सबसे तेज 15 हजारी

Sun Sep 27 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 27 सितंबर (वार्ता) क्रिकेट में रिकॉर्ड्स पुराने स्मारकों की तरह होते हैं। उन पर धूल जमती है, उन्हें सम्मान मिलता है, और कभी-कभी कोई आता है और उस दीवार को पार कर जाता है। विराट कोहली ने रविवार को ठीक यही किया। अल्जारी जोसेफ की गेंद पर मिड-विकेट की […]

You May Like