राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीं होली की शुभकामनाएँ

भोपाल, 13 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री पटेल ने कहा है कि राग-रंगों का यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद लेकर आए। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस पावन पर्व को आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे के उत्सव के रूप में मनाएं।

राज्यपाल ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली भारतीय लोक संस्कृति का उमंग और उल्लास का पर्व है। यह सौहार्द्र और एकता का त्यौहार है। सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुदृढ़ता प्रदान करता

है। उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासी अपने भाव, भावनाओं और आचरण से होली के त्यौहार की आत्मीय और गौरवशाली परंपराओं को और अधिक सशक्त बनाए।

Next Post

शराब पीने के बाद दो युवकों ने की थी अस्पताल कर्मी की हत्या

Thu Mar 13 , 2025
  उज्जैन। जनसेवा अस्पताल कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को हिरासत में दिया गया है। मृतक वार्डबॉय आशिक मिजाज था। एक आरोपी की पत्नी को अपनी पत्नी बनाने का प्रस्ताव रखने पर हत्या को अंजाम दिया जाना सामने आया है। 10 मार्च को नागदा […]

You May Like

Play sound