कलखेड़ा और मुगलिया छाप में अवैध कालोनियों पर चली JCB 

भोपाल। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. मंगलवार को राजस्व विभाग, पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने ग्राम कलखेड़ा और मुगलिया छाप में अवैध प्लाटिंग और फार्महाउस निर्माण पर जेसीबी से तोड़फोड़ की.

कलखेड़ा में पप्पू सरोणिया एवं अन्य के नाम पर दर्ज 0.720 हेक्टेयर भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग को तोड़ा गया. वहीं, मुगलिया छाप की 1.770 हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति फार्महाउस बनाए जा रहे थे, जिन पर भी कार्रवाई हुई. कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी विनोद सोनकिया के मार्गदर्शन में की गई. प्रशासन अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेगा.

Next Post

तहसीलदार-नायब तहसीलदार ने सौंपा ज्ञापन 

Tue Aug 12 , 2025
सिंगरौली। जिले भर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायिक एवं कार्यपालिक विभाजन के विरोध में आज 7वें दिन हड़ताल पर रहे हैं। इस दौरान आज दिन मंगलवार को जिले भर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने राज्य मंत्री, विधायक सिंगरौली एवं देवसर को ज्ञापन सौपा है। गौरतलब है कि राज्य […]

You May Like

मनोरंजन