आमला गैंगरेप: फोन कॉल बना सुराग, तीसरा आरोपी भोपाल से अरेस्ट

बैतूल। आमला गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद अपने रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। इससे पहले दो आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। तीनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां पीड़िता की मौजूदगी में शिनाख्त परेड कराई जाएगी।

पुलिस जांच में एक फोन कॉल अहम सुराग साबित हुआ। घटना के दौरान पीड़िता ने आरोपियों में से एक के मोबाइल से अपने दोस्त को कॉल किया था। इसी कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई। इधर, पीड़ित नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत पर डॉक्टरों की सलाह से भोपाल रेफर किया गया है, जहां महिला पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात हैं।

घटना के बाद प्रशासन ने मुख्य आरोपी की चिकन शॉप पर भी कार्रवाई की। शासकीय भूमि पर बने इस टीन शेड को नगर परिषद ने सोमवार को हटा दिया। एसपी बैतूल ने बताया कि जांच डीएसपी (विमेन सेफ्टी) दुर्गेश मार्को को सौंपी गई है और मामले में त्वरित व सख्त कार्रवाई जारी है।

Next Post

रातापानी में बढ़ी टाइगर मूवमेंट: लगातार दिख रहे बाघ से पर्यटकों में उत्साह, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

Mon Nov 3 , 2025
रायसेन। रातापानी टाइगर रिजर्व एक बार फिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। कल जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को खुले में टहलते बाघ का दीदार हुआ, जिसे देख वे रोमांचित हो उठे और कैमरों में उसकी कई तस्वीरें कैद कर लीं। वन विभाग के अनुसार, पिछले पंद्रह […]

You May Like