स्मार्ट सिटी प्रशासनिक अधिकारी को नोटिस, नाबालिग गिरफ्तार

जबलपुर:मदनमहल थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में गत दिवस घुसे चोरों ने दस्तावेजों को फाडऩे के साथ हार्डडिडस्क खराब करने पानी डाल दिया था। इसके अलावा कैमरे, माइक तोड़ दिए थे, वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। गुरूवार को पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया था साथ ही दो नाबालिगों को भी पकड़ा हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय के सीईओ अनुराग सिंह ने पत्रकारवार्ता में बताया कि 24 मई को पीछे का प्रथम तल का एक दरवाजा मानस भवन के ए.सी मैन्टेनेंस के लिये खुला था।

25 मई को 4.30 बजे से 6 बजे की बीच मानस भवन के पीछे वाले दरवाजे से चोर अंदर घुसे थे जो अवैध रूप से चोरी करने के उद्देश्य से अंदर घुसा थे। जिस पर स्मार्ट सिटी प्रशासनिक अधिकारी रवि राव को नोटिस जारी किया गया हैं। साथ ही निर्देश दिए गए है कि पुन: ऐसी घटना न हो।आगे उन्होंने बताया कि दो नाबालिकों द्वारा अनधिकृत प्रवेश कर कार्यालय की संपत्ति को क्षति पहुँचाई गई है। उक्त व्यक्तियों द्वारा कार्यालय में तोडफ़ोड़ की गई एवं नुकसान पहुँचाया गया।

मामले की जांच समिति ने जांच की। जिसमें पाया गया कि इस घटना में सी.आई.सी. के हाउसकीपिंग से सम्बन्धी निविदा नस्ती, एक अक्रियान्वित निविदा से जुड़े कागजात, कंसल्टेंट परियोजना रिपोर्ट, मीटिंग रूम की कुर्सियाँ, माइक्रोफोन, एवं सीसीटीवी कैमरा आदि वस्तुएँ एवं दस्तावेज क्षतिग्रस्त किए गए है। यह घटना अत्यंत निंदनीय है एवं कार्यालयीन कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाली है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी गोपनीय दस्तावेज़, कार्य से संबंधित फाइल या हार्डवेयर चोरी नहीं हुआ है, क्षतिग्रस्त किये गए दस्तावेज गैर जरूरी है। हार्ड डिस्क को खराब करने की कोशिश की गयी है वह भी चालू स्थिति में है, समस्त डेटा उसमें उपलब्ध है। जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रशासन इस प्रकार की किसी भी गैरकानूनी एवं विध्वंसक गतिविधि को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा एवं दोषियों के विरुद्ध सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

कलेक्टर-एसपी से शिकायतें: कॉलोनी मेेें डंपर और ट्रक माफियाओं का आतंक

Tue Jun 3 , 2025
जबलपुर: अर्नव विहार, लम्हेटा घाट स्थित कॉलोनी में शाम होते ही डंपर और ट्रक चालकों का उत्पात बढ़ जाता है। शराब पीकर गाडिय़ों का तेज रफ्तार से आना-जाना, सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियाँ कॉलोनी वासियों के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं।बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी असुरक्षित […]

You May Like