डिप्टी कमिश्नर के फ्लैट में लाखों की चोरी, गोल्ड और डायमंड ले गए चोर

जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत अनंततारा मेें चोरों ने डिप्टी कमिश्नर के फ्लैट में धावा बोलते हुए लाखों की चोरी की। चोर गोल्ड और डायमंड ले गए। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।पुलिस के मुताबिक श्रीमती अपूर्वा सिंह 32 वर्ष निवासी गार्डन मल्टी 5 ब्लाक ई, फ्लेट नम्बर ए 6, अनंततारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति प्रकाश सिंह डिप्टी कमिश्नर जीएसटी जिला कटनी में पदस्थ हैं.

वह अपने अनंततारा वाले फ्लेट में अपने बेटे अदम्यवीर 15 माह के साथ अकेले रहती है,उसके सोने एवं डायमंड के जेवरात मास्टर बेडरूम एवं नार्मल बेडरूम की लकड़ी की आलमारी में रखे रहते हैं, जब उसने लॉकरों को चैक किया तो मास्टर बेडरूम में रखे 25 हजार रूपये एवं दूसरे बेडरूम की आलमारी के लॉकर में रखे सोने एवं डायमंड के गहने नहीं थे, कोई अज्ञात चोर नगदी एवं गहने कुल कीमती लगभग 3 लाख रूपये के चोरी कर ले गया है।
इन पर जाहिर किया शक
पीडि़ता ने बताया कि आठ अप्रैल को कांति छत्रिय एवं दुर्गेश पटैल घरेलू काम करने के लिये आये थे, इस बीच उसके घर में अन्य कोई नहीं आया है उसे कांति छत्रिय एवं दुर्गेश पटैल पर शंका है।

Next Post

ठेकेदार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत कृष्णा परिसर गढ़ा में काम करते समय उंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। जांच में यह बात सामने आई कि ठकेदार द्वारा बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के काम करवाते हुये लापरवाही बरतने के कारण उंचाई से गिरने से मजदूर की मौत […]

You May Like