जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत कृष्णा परिसर गढ़ा में काम करते समय उंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। जांच में यह बात सामने आई कि ठकेदार द्वारा बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के काम करवाते हुये लापरवाही बरतने के कारण उंचाई से गिरने से मजदूर की मौत हुई थी। ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि 27 जून को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली थी कि सुबह लगभग 11 बजे कृष्णा परिसर गढ़ा में काम करते समय उंचाई से गिरने से अन्नू पटेल 40 वर्ष निवासी शाहीनाका थाना गढ़ा को साले नीरज वर्मा द्वारा दोपहर लगभग 12-35 बजे लाया गया था। डाक्टर ने चैक कर अन्नू पटैल को मृत घोषित कर दिया। जांच में पाया गया कि ठेकदार रॉबर्ट एन्थोनी द्वारा श्रीकृष्णा परिसर बिल्डिंग शाहीनाका गढा में नल फिटिंग का काम करते समय किसी प्रकार की सुरक्षा सम्बंधी सामाग्री उपलब्ध नहीं करायी गयी थी। अन्नू पटेल की श्रीकृष्णा परिसर बिल्डिंग शाहीनाका गढा में नल फिटिंग का काम करते समय उचाई से गिरने से आयी चोटो के कारण मौत हो गयी।
