रथयात्रा पर गोंदिया–पुरी के बीच चार-चार फेरों के लिए विशेष ट्रेन चलेगी

रायपुर, 29 जून (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) ने रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोंदिया–पुरी–गोंदिया के मध्य विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष रेल सेवा दोनों दिशाओं में चार-चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08801 गोंदिया–पुरी रथयात्रा स्पेशल दो, नौ, 16 एवं 29 जुलाई को गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे पुरी पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 08802 पुरी–गोंदिया रथयात्रा स्पेशल तीन, 10, 17 एवं 30 जुलाई को पुरी से दोपहर एक बजे रवाना होकर इसी मार्ग से होते हुए अगले दिन सुबह सात बजे गोंदिया पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर तथा खुर्दा रोड स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार ठहरेगी।

विशेष ट्रेन में दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड के दो, शयनयान के 10, तृतीय वातानुकूलित (3एसी) के तीन तथा द्वितीय वातानुकूलित (2एसी) के दो सहित कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अधिकृत माध्यमों से अग्रिम आरक्षण कराकर यात्रा करने तथा इस विशेष रेल सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

 

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Mon Jun 29 , 2026
अयोध्या 29 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में सोमवार को मंडलीय कारागार से ही वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी आठ आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, वीडियो कांफ्रेसिंग से सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में […]

You May Like