संवेदना की छांव: ग्राम करेर पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, बस हादसे के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात।

सोंसर/मोहखेड़। ​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मोहखेड़ तहसील के ग्राम करेर पहुंचे, जहाँ उन्होंने कल हुई बस दुर्घटना के मृतकों के शोकाकुल परिजनों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव शासकीय सहायता का आश्वासन दिया।

​परिजनों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है। अपनों को खोने का दर्द कम नहीं किया जा सकता, लेकिन प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि पीड़ित परिवारों को अकेला न छोड़ जाए।

​हादसे में घायल हुए नागरिकों के संबंध में डॉ. यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों को अच्छे से अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जाए ताकि वे जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौट सकें।

Next Post

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश 

Fri Mar 27 , 2026
सीधी।कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिला चिकित्सालय का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क सेवाएं तथा भोजन की गुणवत्ता […]

You May Like