इंदौर: मध्यप्रदेश विकास की दृष्टि से देश के अन्य राज्यों से बहुत पिछड़ गया है. शहर में मेट्रो हो या छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट निर्माण यह सब कांग्रेस की देन है. आज महंगाई की क्या हालत है, यह जनता जानती है.यह बात छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शहर प्रवास के दौरान कही है. छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ आज इंदौर आए थे. पूर्व सांसद नकुलनाथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी के देहांत पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे थे.
इसके बाद पूर्व शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के घेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान नकुलनाथ ने कहा कि मैं आज कोई राजनीतिक बात करने नहीं आया हूं. सज्जन वर्मा की पति के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आया हूं. इंदौर में मेट्रो रेल कांग्रेस की 18 महीने की सरकार की देन है. इसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट निर्माण की बात कर रहे है, उसकी भी स्वीकृति कांग्रेस सरकार ने दी थी. इतने सालों में भाजपा का परिवर्तन आपने और जनता ने देख लिया. 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का कहा था? आज कितने का है? महंगाई से जनता त्रस्त है. आज मध्यप्रदेश विकास की दृष्टि से देश के अन्य राज्यों से बहुत पिछड़ गया है.
