
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत बड़ी ओमती चौक में बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक राम रैकवार 18 वर्ष निवासी घमापुर का मोपेड से अपने साथी प्रिंस पटेल निवासी अधारताल के साथ बड़ी ओमती चौक के पास पान की दुकान में खड़ा था प्रिंस पटैल की पुरानी रंजिश सूर्या मलिक से है। सूर्या मलिक अपने साथी श्रेयांश, दुर्गेश एवं आयुष के साथ अलग अलग दुपहिया वाहनों से आया और राम एवं प्रिंस पटेल को साथ देखकर दोनों से विवाद करने लगा। इसके बाद सूर्या मलिक ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर कर राम को चोट पहुंंचा दी।
