भोपाल: नगर निगम द्वारा आज से मुख्यालय और सभी जोनों में तीन दिवसीय शिविर शुरू किए जा रहे हैं. उसके बाद 15 और 16 जून को भी शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों के माध्यम से शहर की पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी साथ ही योजनाओं को प्राप्त करने में आ रही परेशानियों का समाधान किया जाएगा. जिससे उन्हें आसानी से लाभ मिल सके. इन शिविरों को लगाने के लिए शासन के द्वारा आदेश किए गए हैं.
विवादित प्रकरणों का हो निराकरण:
वैसे तो शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नगर निगम के द्वारा प्रयास किए जाते रहे हैं. और बड़ी मात्रा में लाभान्वित हुए हैं. लेकिन फिर भी कुछ प्रकरणों में हितग्राही परेशान होता रहता है. एैसे सभी प्रकरणों का इन शिविरों के माध्यम से में एक ही स्थान पर निराकरण भी किया जाएगा. इन शिविरों में हितग्राही को किसी भी तरह की समस्या ना हो उसके लिए नगर निगम एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है साथ ही अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
