पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस, अपहरण के मामले में अन्य की तलाश

भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में दो बदमाशों का रविवार को जुलूस निकाला. आरोपियों को पुलिस ने करोंद चौराहे से थाने तक पैदल मार्च कराते हुए उनका जुलूस निकाला. मामले में बदमाशों का साथ देने वाले अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को फरियादी विवेक अठ्या (20) निवासी न्यू एकता नगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. विवेक ने पुलिस को बताया कि देर रात को उस दिन जब वह अपने घर जा रहे थे. उस दौरान उनकी बाइक के सामने एक सवारी आटो आकर रूका. आटो चालक और उसमें बैठे एक अन्य शख्स ने विवेक को धमकी देते हुए जबरन आटो में बैठाया. दोनों बदमाश विवेक को विश्वकर्मा नगर पानी की टंकी के पास मैदान में ले गये. वहां उनके दो अन्य साथी मिले,जिन्होंने विवेक के साथ साथ मारपीट की.

आरोपियों के चंगुल से बच कर निकले विवेक ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की तलाश शूरु की. घटना स्थल पर लगे सीटीव्ही और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी शाहरुख खा उर्फ भूरी और वाजिक शेख को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के पकड़ में आए दोनों बदमाशों का जुलूस निकाला गया. अन्य फरार आरोपीयो की तलाश में पुलिस जुटी है.

Next Post

सूखी सेवनिया पुलिस की तत्परता और मानवीय प्रयास: सीपीआर देकर बचाई महिला की जान

Sun Jan 25 , 2026
भोपाल। सूखी सेवनिया पुलिस की तत्परता से रविवार को एक महिला की जान बच गई. महिला को फांसी के फंदे से उतारकर गांव की ही एक अन्य महिला से सीपीआर दिलाते हुए महिला को बचाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना […]

You May Like