
झाबुआ। सोमवार सुबह गुजरात राज्य के दाहोद के निकट एक यात्री बस के पलट जाने से उसमें सवार झाबुआ जिले के 13 मजदूर घायल हो गये। जिसकी जानकारी झाबुआ जिला प्रशासन को लगते ही उन्होने गुजरात प्रशासन से समन्वय बनाकर घायलों का उपचार दाहोद में कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुंडल गुजरात से झाबुआ आते समय सोमवार सुबह 5.30 बजे के करीब दाहोद से 8 किमी पहले यात्री बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसके चलते उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मोैके पर पहुंचे और बस के शीशे फोडकर अंदर दबे यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस बुलवाकर घायलों को दाहोद के झायडस अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। घायलों में झाबुआ जिले के ग्राम फतीपुरा-2, ग्राम हत्या देहली-2, ग्राम भूराडबरा-4 तहसील रामा, ग्राम गढ़वाली-5 तहसील झाबुआ के लोग सवार थे जो घटना में घायल हो गए।
