लायंस की अवार्ड नाईट दृष्टांत का भव्य आयोजन

ग्वालियर। लॉयन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233ई-1 के द्वितीय सबसे बड़े क्लब लॉयन्स क्लब ग्वालियर सिटी द्धारा द ग्रैंड कैसल रिसोर्ट, मेला रोड पर वर्ष 2024-25 की अवार्ड नाईट – “दृष्टांत” का भव्य आयोजन किया गया । इस अवसर पर लॉयन्स क्लब ग्वालियर सिटी के वर्ष 2024-25 के अध्यक्ष लॉ. सुशील कटारे द्धारा वर्ष भर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लॉयन सदस्यों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया । साथ ही लेडीज कॉउन्सिल चेयरपर्सन ममता चौहान एवं लेडीज कॉउन्सिल सचिव नीरू दीक्षित द्धारा लेडीज कॉउन्सिल की महिला सदस्यों को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया । अध्यक्ष सुशील कटारे द्धारा अपने उदबोधन में पूरे वर्ष क्लब द्धारा किये गए कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया । साथ ही क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षगण , कार्यक्रमों के संयोजको , क्लब के सदस्यों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर क्लब द्धारा आयोजित कार्यक्रम सिंगिंग सुपर स्टार के विजेताओं द्धारा म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया गया । जिसमें गायक कलाकारों द्धारा बेहतरीन प्रस्तुति देकर उपस्थित सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथियों का मन मोह लिया ।             इस अवसर पर मुख्य अतिथि मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन 2023-24 पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम जे एफ लॉयन रोशन सेठी, की-नोट स्पीकर लॉयन्स क्लब ग्वालियर सिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 लॉयन सुधीर बाजपेई , गेस्ट ऑफ़ ऑनर पूर्व प्रांतपाल एवं संस्थापक अध्यक्ष लॉयन नितिन माँगलिक, गेस्ट ऑफ़ ऑनर पूर्व प्रांतपाल लॉयन विकास गंगवाल , निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन सत्येंद्र यादव, प्रदीप शर्मा, साकेत गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, संजीव निगोतिया, रामकिशन सिंघल, राजश्री वर्मा, लॉयन शिवशंकर अग्रवाल , मानसेवी सचिव लॉ. दिलीप नत्थानी , कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र तिवारी, क्लब के सभी सदस्य एवं अन्य क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष द्विवेदी , मास्टर ऑफ़ सेरेमनी धीरज भटनागर एवं वरुण अग्रवाल थे ।

Next Post

प्रांताध्यक्ष मौर्य ने शक्ति सम्पन्न अजाक्स लौटाने का लिया संकल्प

Mon Jun 16 , 2025
  प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों की एक दिवसीय चिंतनशील बैठक   ग्वालियर। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के संवैधानिक प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य की अध्यक्षता में प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों की चिंतनशील बैठक अजाक्स के उप-प्रांतीय कार्यालय थाटीपुर में हुई। चिंतनशील बैठक में म.प्र.अजाक्स प्रांताध्यक्ष […]

You May Like