
जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत नयागांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर राड और लट्ठ से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि राजेश मेहरा 42 वर्ष निवासी नयागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ घर पर था तभी उसके गांव का बल्लू उर्फ राघेन्द्र उर्फ शारदा झारिया अपने भाई सुनील झारिया के साथ उसके घर के अंदर आया और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे। झगड़ा देखकर उसकी पत्नी जावित्री बाई मेहरा, छोटा भाई रामसुजान मेहरा बीच बचाव करने आये तो बल्लू झारिया ने राड से हमलाकर उसकी पत्नी को सिर में चोट पहॅुचा दी जिससे उसकी पत्नी नाली में गिर गयी, सुनील ने लाठी से हमलाकर उसके भाई सुनील के हाथ में चोट पहुॅचा दी, मारपीट से उसके गर्दन हाथ में चोट पहॅुचा दी। वहीं सुनील मंहरा 38 वर्ष निवासी नयागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजेश पत्नी जावित्री बाई और भाई रामसुजान ने मारपीट की। लोहे की राड से हमलाकर उसके सिर माथे में चोट पहुॅचा दी, जावित्री बाई ने डंडा से हमलाकर मां त्रिवेणी के कंधे, जांघ में चोट पहॅुचा दी, उसके भाई बल्लू के साथ रामसुजान ने हाथ मुक्कों से मारपीट की।
