
जबलपुर। शारदा चौक रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दुर्गा पंडाल बनाते समय लोहे का पाइप विद्युत लाइन से टकरा गया। हादसे में दो श्रद्धालु झुलस गए जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है।
टीआई प्रसन्न कुमार ने बताया कि शारदा चौक रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दुर्गा समिति के सभी सदस्य दुर्गा पंडाल बनाने के लिए लोहे का पाया खड़े कर रहे थे, चार पाया खड़े हो गए थे, एक पाया ऊपर बिजली के तार से टच हो गया तो सभी सदस्य झटका लगने से इधर उधर गिर गए। शिवम ठाकुर पिता भान सिंह उर्फ भानु प्रताप सिंह ठाकुर 27 वर्ष निवासी छुई खदान का झुलस गया और दूर नाली किनारे रोड पर गिर गया, जिसके सिर में पीछे तरफ चोट है, इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अभिषेक पिता रामलाल मस्कुले 24 वर्ष निवासी ग्राम तुमरीपार थाना धूमा सिवनी घायल है। जिसे निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
