इंदौर: साकार नगर में रहने वाले राजा रघुवंशी की संदिग्ध हालात में हुई मौत और उनकी पत्नी सोनम की गुमशुदगी के मामले ने शहर को झकझोर दिया है। शनिवार दोपहर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रघुवंशी परिवार से मिलने उनके निवास पहुंचे और पीड़ितों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
मौके पर मीडिया से बातचीत में पटवारी ने कहा कि, “मेरे शहर का रघुवंशी परिवार जिस असहनीय पीड़ा से गुजर रहा है, उसकी कल्पना मात्र ही किसी को भी विचलित कर सकती है। राजा रघुवंशी की मौत जितनी दुखद है, उतना ही पीड़ादायक यह भी है कि उनकी पत्नी सोनम अब तक लापता हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि हत्या और अपहरण के इस सनसनीखेज मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए ताकि तथ्य सामने आ सकें और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
