सतना : रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धवारी गली नंबर 5 निवासी शिव कुमार बर्मन पिता चुन्नीलाल उम्र 60 वर्ष मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे घर से निकले थे. बताया गया कि नजीराबाद कब्रिस्तान के निकट वे रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए.
जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे कन्हैया लाल ने पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में भेज दिया गया. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है.
