बाइक चुराकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा, खातिरदारी कर जीआरपी को सौं

सतना: रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल को चुराकर भाग रहे युवक को लोगों ने कन्या महाविद्यालय के सामने जाकर पकड़ लिया. बाइक चोर की जमकर धुनाई करने के बाद जीआरपी को सौंप दिया गया. जीआरपी ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी.प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के नजीराबाद क्षेत्र के निवासी और पेश से टैक्सी चालक रामानुज पटेल अपनी बाइक लेकर घर से रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे.

रेलवे स्टेशन परिसर में मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद रामानुज अपना काम देखने लगे. इसी दौरान वहां पर मंडरा रहे एक युवक की नजर खड़ी मोटरासाइकिल पर पड़ गई और उसने लोगों की आंख से बचते हुए मोटरसाइकिल स्टार्ट की और भाग निकला. युवक को मोटरसाइकिल ले जाता देख आस पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया. जिसके चलते वहां पर मौजूद लोगों ने उसका पीछा शुरु किया गया.

अपने पीछे लोगों को आता देख युवक ने बाइक की गति काफी तेज कर दी. लेकिन जैसे ही वह कन्या महाविद्यालय के गेट के आगे बढ़ा वैसे ही जाम में फंस गया. लिहाजा गति धीमी होते ही पीछा कर रहे लोगों ने उसक दबोच लिया. लोगों ने मौके पर ही उसकी धुनाई शुरु कर दी. इसी तारतम्य में युवक को रेलवे स्टेशन परिसर तक ले आया गया. मामले की सूचना मिलने पर जीआरपी स्टॉफ ने युवक को लोगों से बचाते हुए अलग किया. आरोप सामने आने पर जीआरपी ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया. जीआरपी द्वारा मोटरसाइकिल मालिक की शिकायत पर युवक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया. जीआरपी के अनुसार पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

Next Post

सब्बल से तोड़ दिया घर, गृहस्थी फेंकी, थाने में सुनवाई नहीं

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर: वृन्दावन कॉलोनी बिलपुरा रांझी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दबंगों द्वारा उसका घर सब्बल से तोडऩे और गृहस्थी फेंकने के साथ थाने में सुनवाई न होने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़ता गुड्डी बाई कोरी पति बच्चन कोरी निवासी वार्ड […]

You May Like