फिनलैण्ड एम्बेसी के प्रतिनिधि आए इन्दौर में निवेश के अवसर तलाशने

इंदौर: इन्दौर में बढ़ती निवेश की संभावाओं तथा वैश्विक पटल पर मध्यप्रदेश की बढ़ती ख्याति से प्रभावित होकर आज फिनलैण्ड दूतावास की कॉउंसलर एवं इकोनोमिक एवं कॉमर्स विभाग की प्रमुख सना ओरावा तथा पुनीत ठाकुर इनोगेशन कोलोब्रेशन के प्रमुख द्वारा एम.पी.आई.डी.सी., क्षेत्रीय कार्यालय, इन्दौर में कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति के साथ इन्दौर में उपलब्ध निवेश के अवसरों पर चर्चा की गई.

सुश्री सना ओरावा मुख्यतः मध्यप्रदेश में फिनलैण्ड कंपनियों के द्वारा किस प्रकार निवेश किया जा सकता है एवं किन-किन परियोजनाओं पर वर्तमान में एम.पी.आई.डी.सी. द्वारा कार्य किया जा रहा है, के संबंध में जानकारी चाही गई.
जॉइंट वेंचर में रूचि
फिनलैण्ड के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा फिनलैण्ड की कंपनियों के साथ मध्यप्रदेश की कंपनियों का जॉईन्ट वेन्चर कराए जाने हेतु रूचि व्यक्त की गई एवं इस संबंध में आगामी कार्यवाही हेतु उनके द्वारा पुनः सम्पर्क किया जायेगा.

Next Post

महिला सुरक्षा:टेक पांडा बिल्डिंग में यौन उत्पीड़न रोकथाम की जानकारी दी गई

Tue May 20 , 2025
इंदौर: विजय नगर पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर “टेक पांडा बिल्डिंग” में कार्यरत महिला कर्मचारियों की एक विशेष मीटिंग आयोजित कर उन्हें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी दी.मीटिंग में 50 से अधिक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया अधिकारियों ने उन्हें […]

You May Like