
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से मिले एमडी पाउडर और दो मोबाईल फोन को जब्त किया गया है. आरोपियों के पास से मिले सामान की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रूपए आंकी गई है.
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अशोक मरावी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एमपीनगर इलाके में एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक मादक पदार्थ बेंचने की फिराक में घूम रहे हैं. मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ करते हुए उनके बैग की तलाशी ली. बैग खोलने पर उसमें 10.49 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउड़र पाया गया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने तस्करी करने की बात स्वीकार की. आरोपियों के पास से मिली बाइक और उनके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान अयान उर्फ अरबाज (25) निवासी बुधवारा और अनस खान (18) निवासी शाहजहांनाबाद के रूप में की गई है.
