6 करोड़ के बकाया वाले 600 उपभोक्ताओं को नोटिस

ब्यावरा। विद्युत वितरण कंपनी ग्रामीण क्षेत्र ब्यावरा द्वारा 600 ऐसे बकायादारों जिनमें प्रत्येक पर एक लाख से अधिक राशि बकाया है उनको नोटिस जारी किए गये है. इन उपभोक्ताओं पर लगभग 6 करोड़ रुपया बकाया बताया जाता है.

जानकारी के अनुसार ब्यावरा ग्रामीण क्षेत्र के एक लाख राशि वाले 600 उपभोक्ताओं को नोटिस दिए है. इनमें पम्प, कमर्शियल एवं घरेलू उपभोक्ता शामिल है. नोटिस में समाधान योजना के तहत सरचार्ज माफी का लाभ उठाते हुए बकाया राशि जमा करने को कहा गया है. अपनी बकाया राशि जमा करने सात दिन का समय दिया गया है. नोटिस के बाद 70-80 उपभोक्ताओं ने अपनी बकाया राशि जमा भी की है.

डिसकनेक्ट, जप्ती की होगी कार्यवाई

कंपनी के द्वारा कहा गया है कि बावजूद इसके जिन उपभोक्ताओं के द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी उनके कनेक्शन डिसकनेक्ट करते हुए मोटर जप्ती की कार्यवाई होगी. गौरतलब है कि ब्यावरा ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 17 हजार उपभोक्ता है.

०००

ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 600 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गये है इन पर करीब 6 करोड़ रुपये की राशि बकाया है. सात दिन का अवसर दिया है जिसमें उपभोक्ता समाधान योजना का लाभ उठाते हुए राशि जमा सकते है. बकाया राशि जमा नही होने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी.

सीतेश गुप्ता

जेई, विद्युत वितरण कंपनी ग्रामीण क्षेत्र ब्यावरा

Next Post

टॉम करेन ने स्टार्स को प्लेऑफ में पहुंचाया

Tue Jan 13 , 2026
मेलबर्न,13 जनवरी (वार्ता) टॉम करेन ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए – जो इस बीबीएल सीजन का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है, जिससे मेलबर्न स्टार्स ने सोमवार रात एमसीजी में एडिलेड स्ट्राइकर्स पर छह विकेट से शानदार जीत हासिल करके बिग बैश लीग के प्लेऑफ में जगह बनाई। इंग्लिश […]

You May Like