
बीना। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोभनीय एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में सद्बुद्धि देने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्याम व्यास के नेतृत्व में कटरा मंदिर राम नाम संकीर्तन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम व्यास ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राजनीतिक शालीनता की रक्षा हेतु मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं अहंकारी कार्यशैली के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा युवा कांग्रेस अन्याय,अहंकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं के अपमान के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी एवं जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी। शहर कांगेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय ने कहा कि हमारी पार्टी राम और गांधी विचारधारा के विचारधारा को मानने वाली है हम दिखावे का काम नहीं करते बल्कि उनके सिद्धांतों पर चलकर देश को एक मजबूत प्रजातंत्र दिया किंतु अहंकार में डूबी भारतीय जनता पार्टी केवल देश के चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।कांग्रेस अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष अशोक परिहार ने कहा कि पद के अभिमान में भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए।
सीएम ने कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व के बारे में अत्यंत अशोभनीय बातें कही हैं, जो उनकी दुर्भावना को दर्शाता है। यह रहे शामिल नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रशांत राय, पी पी नायक, सतीश तिवारी, ओम प्रकाश पाशु, ममता अहिरवार,अभिजीत सिंह, डॉक्टर देवदत्त तिवारी, मोहनी कश्यप, कल्याण प्रजापति,देवेंद्र नायक, खुशी लाल अहिरवार, शुभम ठाकुर पड़रिया, प्रभात व्यास, कल्याण प्रजापति, एडवोकेट कृष्णा कैथोरिया, विक्रांत गोलंदाज, अर्पित यादव पुरा, एडवोकेट हरिनारायण कुशवाहा, बलराम अहिरवार, मनोज विश्वकर्मा, आयुष जैन भाव सिंह यादव, विवेक मिश्रा, कमलेश साहू, प्रिंस विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
