
बागली । विगत दिनों तात्कालिक देवास जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा पिपरी में आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों से गांव में सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं के संबंध में जानकारी ली थी। इस पर ग्रामीणों ने एक स्वर में बताया था कि मा नर्मदा मंदिर परिसर में सनातन विचार मंच संस्था द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों की निरंतर सेवा की जाती है तथा संस्था के सेवक पूरी निष्ठा से सेवा कार्य में जुटे रहते हैं।
ग्रामीणों की जानकारी के बाद तत्कालीन कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने संस्था परिसर में शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान स्वीकृत की । स्वीकृत शासकीय राशि एवं संस्था द्वारा जन सहयोग से एकत्रित राशि को मिलाकर अब परिक्रमा वासियों की सुविधा के लिए परिसर में हॉल एवं शौचालय निर्माण शुरू कर दिया है। मंदिर परिसर में चल रहे इस
निर्माण कार्य का अवलोकन करने के लिए आज देवास से संस्था के संस्थापक रविंद्र भारद्वाज, अध्यक्ष महेंद्र नागर, अजब सिंह ठाकुर, अखिलेश द्विवेदी एवं जितेंद्र वर्मा सहित अन्य सदस्य पिपरी पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को देखा तथा महत्वपूर्ण सुझाव दिए
वर्तमान समय में परिक्रमा वासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिसर में उपलब्ध शौचालय की सुविधा पर्याप्त नहीं है। हॉल एवं शौचालय निर्माण पूर्ण होने के बाद परिक्रमा वासियों को ठहरने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में काफी राहत मिलेगी।
