अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एयरबैग खुलने से बची तीन जानें

जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर खिरखाखेड़ा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के चारों एयरबैग खुल गए, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सतना के सिंधी कैंप वार्ड नंबर 19 निवासी ट्रांसपोर्टर बलविंदर सिंह अपनी पत्नी कृतिका कौर और बहन प्रीति कौर के साथ टाटा नेक्सन कार एमपी 19 जेड पी 3166 से इंदौर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

दोपहर करीब 3:30 बजे जैसे ही वे किसरोद टोलनाका के आगे खिरखाखेड़ा मोड़ पर पहुँचे, पीछे से आ रहे ट्रक एमपी 13 जीबी 1179 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार का ड्राइवर साइड का हिस्सा और कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि समय पर एयरबैग खुल गए, जिससे किसी को चोट नहीं आई, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Next Post

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच आज से शुरू होगा वनडे का महासंग्राम, 10 साल बाद पाकिस्तानी टीम का ढाका दौरा, भारत में यूट्यूब पर देख सकेंगे लाइव मैच

Wed Mar 11 , 2026
ढाका | वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों का शंखनाद करते हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आज ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। राजनीतिक कारणों से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहने के बाद बांग्लादेशी टीम मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में घरेलू मैदान पर वापसी कर रही है। […]

You May Like