
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को अपना लगातार 8वां बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री शनिवार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री सुबह 11 बजे बजट भाषण देंगी. इसमें कई ऐलान की उम्मीद हो रही है. आम जनता से लेकर कॉर्पोरेट जगत को भी इस बजट का से इंतजार है. सरकार की तरफ से महंगाई और टैक्स के साथ-साथ मिडिल क्लास के भी कई ऐलान हो सकता है. इस साल का बजट भी पिछले तीन सालों की तरह पेपर लेस होगा यानि कि ब्रीफकेस को लाल कपड़े में लपेटकर वित्त मंत्री संसद में पेश होंगी.
