किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

ग्वालियर: माधवगंज थाना अंतर्गत 18 वर्ष के युवक का किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है। परिवारवालों ने हत्या का मामला बताया है। मृतक अजीत धाकड़ पुत्र कल्याण धाकड़ उम्र 18 वर्ष निवासी धौधा तह.जौरा जिला मुरैना ग्वालियर में बापू दण्डी की गोठ में महेंद्र कुमार शाक्य के मकान में किराए के मकान में रहता था।

परिवार को संदेह है कि अजीत धाकड़ की हत्या की गई है। वह करतार धाकड़ निवासी पाटई के साथ बड़ा पाव का ठेला ग्वालियर में बाड़े पर लगता था। मृत्यु के 25 घण्टे बाद जानकारी घर वालों को दी गई है। परिवार को किसी नजदीकी पर संदेह है।

Next Post

उधार दिए पैसे नहीं मिल रहे वापस? जानिए क्या कहता है कानून और कैसे पाएं अपना पैसा

Wed Aug 20 , 2025
कानूनी तरीके से उधार दिए गए पैसे वापस पाने के लिए क्या करें? जानिए कानून और कानूनी प्रक्रिया। नई दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता): अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी दोस्त या रिश्तेदार को पैसे उधार देते हैं, लेकिन बाद में वे पैसे वापस करने से इनकार कर देते हैं। […]

You May Like