भारत ने आरएसएस के बारे में अमेरिकी संगठन की रिपोर्ट खारिज की, कहा यह संगठन पक्षपातपूर्ण: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली 21 अगस्त (वार्ता) भारत ने अमेरिका के एक संगठन की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने वाली रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा है कि इस तरह के पक्षपातपूर्ण संगठनों से दूर रहना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिकी संगठन यू एस सी आई आर एफ पक्षपात करने वाला संगठन है और इस तरह के संगठनों से दूरी बनाकर रखी जानी चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि यह संगठन लंबे समय से भारत के सम्बन्ध में अपमानजनक और भड़काने वाली टिप्पणियां करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह संगठन अपने एजेंडा पर काम करता है। उन्होंने कहा कि इसकी साख विश्वसनीय और भरोसेमंद नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संगठनों से दूरी बनाकर रखी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इस संगठन ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिका से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है।

संगठन की यह रिपोर्ट संघ प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले आयी है।

Next Post

स्थानीय उत्पादों को बाजार देने 23 से तीन दिवसीय राखी मेला

Fri Aug 21 , 2026
सीधी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्व-सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आजीविका मिशन द्वारा तीन दिवसीय राखी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला 23 से 25 अगस्त तक मानस भवन सीधी में आयोजित होगा। इसमें जिले के […]

You May Like