ग्वालियर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ग्वालियर इकाई ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की नौ पंजीकृत यूनियनों के साथियों और पदाधिकारियों द्वारा उपस्थिति दर्ज कर राष्ट्रव्यापी आंदोलन में अपनी सहभागिता प्रस्तुत की।यूनियन की मुख्य मांगे हैं, राष्ट्रीयकृत बैंकों में रिक्त सभी पदों पर पर्याप्त भर्ती और अस्थाई अधीनस्थ सेवारत कर्मियों को स्थायीकरण किया जाए, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का क्रियान्वयन हो, लंबित सभी मांगों का समाधान हो एवं नौकरियों की आउटसोर्सिंग पर रोक लगाई जाए।
इस अवसर पर यू एफ बी ए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिशा निर्देश पर सभी मांगों और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और सभी से आव्हान किया गया कि वे समय समय आयोजित धरना, प्रदर्शन, हड़ताल कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करें। 11 मार्च को सभी कॉरपोरेट ऑफिस, प्रधान कार्यालय, आंचलिक कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों पर सायंकालीन प्रदर्शन किया जाएगा।
आज के प्रदर्शन का संचालन विवेक रावत, शैलेष कुमार, बलवीर सिंह यादव पारितोष पाठक कॉम सत्येंद्र शर्मा अजय देवले, भरत शर्मा, गोवर्धन शर्मा, हेमन्त गोस्वामी, देवव्रत सिकरवार, सुमित तिवारी, नितिन अमित, भरत शर्मा एवं अन्य सभी नेताओं और साथियों ने किया।
