जबलपुर: शुक्रवार को आरपीएफ द्वारा दी गई सूचना के अनुसार गाड़ी सं. 22909 वलसाड पुरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों से पैसे मांग कर परेशान करने की शिकायत जबलपुर पोस्ट पर प्राप्त होने पर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, आरक्षक हरिकेश दुबे, सूर्यनाथ यादव व शत्रुघन सिंह के द्वारा जबलपुर स्टेशन के आउटर एवं स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आउटर पर उतरे 03 किन्नरों को पकड़ा जिनके द्वारा यात्रियों से पैसा वसूलने और उन्हें परेशान करने की बात स्वीकार की गई।
आरपीएफ ने किन्नरों के विरुद्ध रेल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। आरपीएफ द्वारा पकड़े गए किन्नरों की पहचान बेलमकोन्डा दिनेश उर्फ बी. नीलीमा गुरू रेशमा उम्र 43 वर्ष निवासी डोर नं. 23-05-15, वाईकुन्टा पुरम, तेनाली, पुलिस थाना वन टाउन, जिला गुन्टूर (आ.प्र.) हाल बाबा टोला, हनुमानमंदिर के पास, पुलिस थाना घमापुर और काली किन्नर गुरु रेशम खान उम्र 42 वर्ष निवासी नाला मोहल्ला नूरानी मस्जिद इटारसी थाना इटारसी जिला नर्मदापुरम, बबली गुरु रेशम खान 52 वर्ष निवासी नाला मोहल्ला नूरानी मस्जिद इटारसी थाना इटारसी जिला नर्मदापुरम के रूप में हुई है।
