तीन दिन रहेगी बैंक हड़ताल, आज खुलेंगी शाखाएं

सीहोर। जिले के बैंक ग्राहकों के लिए अगले सप्ताह बैंकिंग व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है. वेतन, भत्तों और अन्य नीतिगत मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है.

हड़ताल के चलते जिले की करीब 196 बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा. इन शाखाओं में कार्यरत 3 हजार से अधिक बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे. हालांकि ग्राहकों की सुविधा के लिए हड़ताल से एक दिन पहले रविवार, 27 सितंबर को बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खोली जाएंगी. आरबीआई के निर्देश के बाद रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि ग्राहक लगातार तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा सकें. बैंकों की ओर से ग्राहकों को एसएमएस के जरिए भी इसकी जानकारी दी जा रही है. 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार के बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल रहेगी. इसके बाद 1 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण अवकाश रहेगा. हड़ताल के दौरान शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस, इंटरनेट बैंकिंग और वॉट्सऐप बैंकिंग जैसी सेवाओं का इस्तेमाल ग्राहक कर सकेंगे.

 

Next Post

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

Sun Sep 27 , 2026
आष्टा। राहुल गांधी द्वारा देशभर में वोट चोरी के लगाए गए आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा राहुल गांधी ने सही कहा है, ये वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र की हत्या है. […]

You May Like