वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

आष्टा। राहुल गांधी द्वारा देशभर में वोट चोरी के लगाए गए आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा राहुल गांधी ने सही कहा है, ये वोट चोरी नहीं, लोकतंत्र की हत्या है. इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ो, चुनाव आयोग होश में आओ के नारे लगाए. प्रदर्शन में हरपाल सिंह ठाकुर, महेश मुंदीखेड़ी, जितेन्द्र शोभाखेड़ी , जाहिद खान गुड्डू,गुलाब बाई ठाकुर, कमल सिंह चौहान, एचआर परमाल, अरविंद मेवाड़ा,महेंद्र टिपाखेड़ी,घनश्याम जांगड़ा, सन्नवर खान,राजकुमार मालवीय, राजेंद्र दरबार, चेतन सेमली बारी आदि मौजूद रहे.

 

Next Post

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में छात्राओं ने लहराया परचम

Sun Sep 27 , 2026
सीहोर। 70वीं राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पांच खिलाडिय़ों ने विभिन्न वर्गों में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के मिनी वर्ग बालक में धु्रव द्विवेदी, मिनी वर्ग बालिका में जीविका सोलंकी, जूनियर वर्ग बालक में सुमित राजपूत तथा जूनियर वर्ग बालिका में आशी द्विवेदी […]

You May Like