अधारताल-गोहलपुर में चाकूबाजी, चार घायल 

जबलपुर। अधारताल व गोहलपुर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में चार लोग घायल हो गए।

अधारताल पुलिस ने बताया कि शंकर यादव 21वर्ष निवासी कछपुरा गणेश मडण्पम के पास गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई एवं जेमेटो में डिलेवरी बॅाय का काम करता है, करोंदा तिराहा की तरफ पहुॅचा तभी एक मोटर सायकल में 3 लड़के आये और उससे शराब पीने के लिये 3 हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों लड़के हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे 2 लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दोनों पैर की जांघ पीठ एवं सिर में चोट पहुॅचा दी। गोहलपुर पुलिस ने बताया कि मुन्ना ड्रायवर खान 37 वर्ष निवासी कुरैशी मार्बल के पास अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अहमद नगर मस्जिद के पास इकबाल गाडरवारा और मोनू गब्बर ने चाकू निकालकर साथी शोएब एवं समीम अंसारी और उस पर हमला कर दिया। हाथ मुक्कों से भी मारपीट किये जिससे तीनों को चोट आयी उसकी जेब में रखे नगदी 9 हजार रूपये झगडा के समय गिर गये।

Next Post

श्री विधि से धान की रोपाई कर किसान ले सकते है लाभ

Wed Jul 16 , 2025
रीवा। जिले में काफी बड़े क्षेत्र में धान की खेती की जाती है. अधिकतर किसान रोपा विधि से धान लगाते हैं. इसकी तुलना में मेडागास्कर विधि जिसे एस.आर.आई. श्री विधि कहा जाता है, से धान लगाना अधिक लाभकारी है. इसमें कम पानी, कम बीज और बिना खरपतवार के धान का […]

You May Like