ग्वालियर: केन्द्रीय जेल ग्वालियर से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के बावजूद एक बंदी जेल में दाखिल नहीं हुआ और फरार हो गया। मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार केन्द्रीय जेल ग्वालियर के प्रहरी गजेन्द्र सिंह चौहान ने शिकायत दर्ज कराई कि 23 जुलाई से 7 अगस्त 2026 के बीच बंदी रविन्द्र जेल में दाखिल नहीं हुआ और फरार हो गया। मामले में भैय्यन की भूमिका भी सामने आने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बहोड़ापुर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 293/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 262, 49 एवं 3(5) के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला कायम किया है। प्रकरण की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह कर रहे हैं। पुलिस फरार बंदी की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
