इंडिगो संकट पर सुप्रीम कोर्ट से तत्काल दखल की मांग, 1000 से अधिक उड़ानें रद्द, रेलवे-स्पाइसजेट ने दी राहत

नई दिल्ली, 06 दिसंबर, 2025: इंडिगो एयरलाइंस में आए गंभीर संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील ने सीजेआई सूर्यकांत के आवास पर पहुंचकर विशेष बेंच गठित करने का अनुरोध किया है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने बताया कि 5 दिसंबर को स्थिति सबसे बदतर थी और 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरलाइन ने 10 से 15 दिसंबर के बीच ऑपरेशन पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद जताई है।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे और स्पाइसजेट ने कदम उठाए हैं। रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं, जबकि स्पाइसजेट अगले कुछ दिनों के लिए 100 अतिरिक्त फ्लाइट चला रही है। रेलवे ने कहा है कि यह कदम तत्काल प्रभाव से उठाया गया है, जिससे फंसे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA) ने सुरक्षा नियमों में ढिलाई देने के डीजीसीए के फैसले पर एतराज जताया है। उनका कहना है कि यह एक खतरनाक उदाहरण बन सकता है। केंद्र सरकार ने इंडिगो मैनेजमेंट को यात्रियों को तुरंत रिफंड देने और भविष्य में ऐसी गड़बड़ी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है।

Next Post

स्कीम 103 में बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाले तीन लुटेरे पकड़े गए सोने की चेन व हथियार बरामद

Sat Dec 6 , 2025
इंदौर: राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में पूजा के लिए मंदिर जा रही 65 वर्षीय महिला को धक्का देकर उसकी सोने की चेन लूटने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना 24 नवंबर को स्कीम नंबर 103 स्थित मंगल बेल्ट पानी की टंकी के पास हुई थी. तीन बदमाश […]

You May Like