स्कॉर्पियो- ट्रक में भिड़ंत, एसडीओपी के भाई समेत दो की मौत

जबलपुर: नेशनल हाईवे 30 जबलपुर कटनी रोड में  स्कॉर्पियो और  ट्रक भिडंत हुई। जिसमें एसडीओपी के भाई समेत दो पुरुषों की मौत हो गई है एवं एक महिला घायल है।एएसपी सूर्य कांत शर्मा ने बताया कि रात करीब 12 से 1:00 बजे के बीच में महिंद्रा शोरूम के सामने स्कॉर्पियो की टक्कर ट्रक से हुई।

हादसे में अश्विनी चौधरी पिता कृष्ण प्रकाश चौधरी  51 साल निवासी वार्ड नंबर 1 मकान नंबर 45 सुल्तानपुर टाउन जिला रायसेन एवं सौरभ सराठे पिता देवी सिंह सराठे  22 साल निवासी बाड़ी बरेली जिला रायसेन की मौत हो गई एवं महिला वर्षा पति केशव लोधी 28 साल निवासी गैरतगंज जिला रायसेन घायल है जो मेडिकल कॉलेज इलाजरत है। मृतक अश्विनी चौधरी एसडीओपी मदन मोहन समर के भाई हैं।

Next Post

हाईवे पर अनियंत्रित  फोरव्हीलर बस से भिड़ी, 6 की मौत

Mon Feb 24 , 2025
जबलपुर: खितौला  थाना अंतर्गत पहरेवा में अनियंत्रित फोर व्हीलर और बस में भिंडत हो गई। हादसे में  6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।एएसपी सूर्य कांत शर्मा ने बताया कि सुबह लगभग पाँच बजे डायल 100  के माध्यम से सूचना मिली हुई कि पहरेवा क्षेत्र मे हाईवे पर थाना खितौला […]

You May Like