पंचकोशी यात्रा चौथे दिवस धारा जी तट पर विश्राम करेगी 

बागली/पिपरी। वर्ष में एक बार निकलने वाली 117 किलोमीटर की पैदल पंचकोशी यात्रा 22 अक्टूबर से पिपरी सीता मंदिर से आरंभ हुई थी प्रथम दिवस जयंती माता दूसरे दिवस पामा खेड़ी तीसरे दिवस नर्मदा नगर विश्राम करते हुए चौथे दिवस रविवार को धारा जी के उत्तर तट पर पहुंची जहां से सभी यात्री शक कुशल पूर्वक दक्षिण तट पर नाव द्वारा आ गए हैं और 25 अक्टूबर रविवार को धारा जी तट पर विश्राम करते हुए अगले दिन सोमवार को यह यात्रा पिपरी जाकर समापन होगी।

इस दौरान कुछ यात्री जो नजदीक से जुड़े थे वह धारा जी से ही सीधे घर पहुंच गए लेकिन वास्तविक रूप में यात्रा का समापन सोमवार को होगा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि देवास जिला प्रशासन एवं खंडवा जिला प्रशासन द्वारा उनका भरपूर सहयोग किया गया पुलिस व्यवस्था जयंती माता खारी नदी पर करते समय एवं नर्मदा नदी धारा की में पार करते समय दिखाई दी यात्रियों ने बताया कि 117 किलोमीटर की यात्रा भगवान का भजन करते नर्मदा हर के नारे लगाते हुए आसानी से पूर्ण हो गई इस दौरान लगभग 1100 यात्री उक्त यात्रा में शामिल रहे।

Next Post

ग्वालियर में किन्नरों से भिड़ा सिक्योरिटी गार्ड! गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, वीडियो से मचा हड़कंप

Sun Oct 25 , 2026
ग्वालियर में ट्रॉमा सेंटर के पास सिक्योरिटी गार्ड पर किन्नरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी आगे निकलने की बात पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि गार्ड ने बंदूक दिखाकर धमकाया और मारपीट की। फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंचने […]

You May Like