तक्षशिला परिसर में खुला नेक्स्ट जनरेशन पोस्ट ऑफिस

इंदौर:भारतीय डाक विभाग ने आमजन और विशेषकर युवाओं को आधुनिक व सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर, खंडवा रोड स्थित उप डाकघर को नवीनीकृत कर ‘नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस के रूप में विकसित किया.इस आधुनिक डाकघर का उद्घाटन सोमवार शाम पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर क्षेत्र प्रीती अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ.

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राकेश सिंघई मुख्य अतिथि रहे, जबकि सिद्धयानी पाटनी (मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की भूतपूर्व संयुक्त सचिव) विशेष रूप से उपस्थित रहीं. प्रवर अधीक्षक डाकघर शिवांसु कुमार ने बताया कि इस पोस्ट ऑफिस को युवाओं की पसंद के अनुरूप कैफेटेरिया जैसे आकर्षक लुक के साथ विकसित किया गया है. यहां डिजिटल सेवाओं के साथ चाय-कॉफी वॉटर डिस्पेंसर, लूडो, स्लिंगो, शतरंज जैसे गेम्स और किताबें-पत्रिकाएं भी उपलब्ध हैं, ताकि छात्र डाक सेवाओं से जुड़ सकें.

टी20 विश्व कप विजेता बनने पर विशेष आवरण
कार्यक्रम में भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के टी-20 विश्व कप 2026 विजेता बनने की उपलब्धि पर एक विशेष आवरण का अनावरण किया गया. साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना के खाताधारकों को पासबुक भी वितरित की गई. कार्यक्रम में डाक विभाग व विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

36 डिग्री से ज्यादा चढ़ा तापमान

Tue Mar 10 , 2026
इंदौर: शहर में तेज गर्मी का अहसास होने लगा है. आज तापमान ने 36 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चढ़ गया. आने वाले दो तीन दिन तापमान 38-39 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है. इसके बाद तापमान कम होगा, लेकिन माह के अंत में 40 डिग्री या उससे अधिक तक जा […]

You May Like