दस्तावेजों में खामियां मिलने पर चार फ्लाई ऐश ट्रक जप्त

सिंगरौली: बरगवां-देवसर मार्ग पर गन्नई के पास बुधवार को परिवहन विभाग, एसडीएम देवसर एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान फ्लाई ऐश परिवहन में लगे ट्रकों की जांच की गई। जांच में चार वाहनों के पास आवश्यक दस्तावेज एवं तिरपाल सहित निर्धारित नियमों का पालन नहीं पाया गया।

इस पर कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को जप्त कर सुरक्षा की दृष्टि से बरगवां थाना परिसर में खड़ा कराया गया। संयुक्त अभियान के दौरान एसडीएम सौरभ मिश्रा, आरटीओ विक्रम सिंह राठौर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

संयुक्त टीम ने नियमित टीकाकरण व प्रसव पूर्व पर दिया जोर

Thu Jul 30 , 2026
सिंगरौली : उप स्वास्थ्य केंद्र करामी विकासखंड बैढ़न का सपोर्टिव सुपरवीजन विजिट वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण दल में डॉ. उमेश कुमार सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. मनोज गौतम शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अभय रंजन सिंह सीबीएमओ तथा सुधांशु मिश्र जिला कार्यक्रम प्रबंधक शामिल रहे। […]

You May Like