संयुक्त टीम ने नियमित टीकाकरण व प्रसव पूर्व पर दिया जोर

सिंगरौली : उप स्वास्थ्य केंद्र करामी विकासखंड बैढ़न का सपोर्टिव सुपरवीजन विजिट वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण दल में डॉ. उमेश कुमार सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. मनोज गौतम शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अभय रंजन सिंह सीबीएमओ तथा सुधांशु मिश्र जिला कार्यक्रम प्रबंधक शामिल रहे।
भ्रमण के दौरान टीम ने संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों, नियमित टीकाकरण, प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल, परिवार कल्याण सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, अभिलेख संधारण, साफ.-सफाई तथा संक्रमण नियंत्रण व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक सुधार के बिंदुओं की समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुझाव दिए गए। अभिलेखों का सत्यापन कर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने समुदाय को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सपोर्टिव सुपरवीजन का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन को बेहतर सुविधा लाभ मिल सके

Next Post

दतिया उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता कर रहे मतदान

Thu Jul 30 , 2026
दतिया: विधानसभा उपचुनाव के लिए 291 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए 1,400 से अधिक पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की […]

You May Like