नयी दिल्ली 28 मई (वार्ता) माइक्रोसॉफ्ट और स्वदेशी क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं प्लेटफ़ॉर्म सेवा प्रदाता योटाट डेटा सर्विसेस ने भारत में एआई अपनाने को गति देने के उद्देश्य से साझेदारी की है।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत माइक्रोसॉफ्ट अपनी अजारू एआई सेवाओं को योट्टा के एआई क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म शक्ति क्लाउड पर लाएगा, ताकि भारत भर के डेवलपर्स, स्टार्टअप, उद्यमों और सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को अत्याधुनिक एआई क्षमताएं प्रदान की जा सकें।
यह साझेदारी आजरू एआई के उन्नत मॉडल, ऐप, एजेंट और डवलपमेंट को योट्टा के स्वदेशी, किफायती और वैश्विक मानकों पर आधारित एआई कंप्यूट प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ती है। यह प्लेटफॉर्म तेज एआई मॉडल ट्रेनिंग और रियल-टाइम इनफरेंसिंग को सक्षम बनाता है, जिससे कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, विनिर्माण, रिटेल और मीडिया जैसे प्रमुख क्षेत्रों में एआई का प्रभावी उपयोग संभव हो सकेगा। यह साझेदारी भारत की एआई क्षमताओं को मजबूत करने, नवाचार को प्रोत्साहन देने और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने के माध्यम से इंडियाएआई मिशन को भी समर्थन प्रदान करती है। मई 2025 तक इंडियाएआई मिशन के तहत स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने के लिए 500 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
