दतिया उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता कर रहे मतदान

दतिया: विधानसभा उपचुनाव के लिए 291 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए 1,400 से अधिक पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, जबकि सेक्टर मोबाइल टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं।

इस उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अब सभी की नजर मतदान प्रतिशत और आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है।

Next Post

सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग को सशक्त बनाने की दिशा मे पहल

Thu Jul 30 , 2026
सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर स्थित बुंदेलखंड शासकीय मेडिकल कॉलेज मे कॉम्प्रिहेन्सिव प्राइमरी हेल्थ केयर कार्यक्रम के अंतर्गत दमोह, पन्ना एवं सागर जिले के 35 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का तीन दिवसीय VIA (Visual Inspection with Acetic Acid) त्रिदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य […]

You May Like