सीहोर। शहर के छावनी स्थित नमक चौराहे पर नव ज्योति संगठन के तत्वावधान में आयोजित एक शाम खाटू वाले श्याम के नाम भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक श्याम भक्ति में लीन रहे. खाटू श्याम बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया. अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई और भक्तों पर पुष्प एवं इत्र की वर्षा की गई. बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया. श्री श्याम सखा अरदास मंडल और नव ज्योति संगठन के द्वारा आयोजित भजन संध्या में जयपुर के अभिषेक नामा, मक्सी के अमित पारिक, हांसी के लव सोनी, आदर्श दाधीच सहित स्थानीय भजन गायक उत्कर्ष अग्रवाल, अखिलेश माहेश्वरी और संतोष राठौर ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी.
देर रात तक गूंजे खाटू श्याम के भजन, लगाया छप्पन भोग
